Bihar सरकार देगी लद्दाख यात्रा के लिए पैसे, हर साल 100 लोगों को मिलेगा लाभ, जानें पूरी योजना

Bihar: बिहार के लोगों के लिए लद्दाख की वादियों और सिंधु नदी के दर्शन करना अब आसान हो जाएगा। राज्य सरकार ने इसके लिए एक खास वित्तीय सहायता योजना शुरू की है, जिससे लोग देश की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ सकेंगे। इस योजना के त

Bihar: बिहार के लोगों के लिए लद्दाख की वादियों और सिंधु नदी के दर्शन करना अब आसान हो जाएगा। राज्य सरकार ने इसके लिए एक खास वित्तीय सहायता योजना शुरू की है, जिससे लोग देश की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ सकेंगे। इस योजना के तहत सरकार यात्रा के खर्च में मदद करेगी।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ‘सिंधु दर्शन तीर्थयात्रा वित्तीय सहायता योजना-2026’ को मंजूरी दी गई। इस पहल का मकसद बिहार के नागरिकों को लद्दाख स्थित सिंधु नदी के दर्शन कराना और धार्मिक व आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है।

इस योजना का लाभ लेने के लिए सरकार ने कुछ शर्तें और नियम तय किए हैं, जो इस प्रकार हैं:

विवरण जानकारी
योजना का नाम सिंधु दर्शन तीर्थयात्रा वित्तीय सहायता योजना-2026
वित्तीय सहायता कुल खर्च का 50% या अधिकतम ₹20,000 (जो भी कम हो)
पात्रता बिहार का मूल निवासी और न्यूनतम आयु 18 वर्ष
लाभार्थियों की संख्या हर साल अधिकतम 100 तीर्थयात्री
आवेदन का तरीका यात्रा पूरी करने के बाद आवेदन करना होगा

बिहार पर्यटन विभाग जल्द ही इस योजना के लिए जरूरी दस्तावेजों और आवेदन की पूरी प्रक्रिया की जानकारी जारी करेगा। जो लोग लद्दाख जाना चाहते हैं, उन्हें पहले अपनी यात्रा पूरी करनी होगी और उसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत सहायता राशि के लिए आवेदन करना होगा।