Bihar में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी लेने का तरीका बदला, अब ऑफलाइन आवेदन बंद, सिर्फ ऑनलाइन मिलेगा अवकाश
Bihar: बिहार सरकार ने राज्य के सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए छुट्टी लेने की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल कर दिया है। 1 जुलाई, 2026 से अब किसी भी तरह की छुट्टी के लिए कागजी या ऑफलाइन आवेदन नहीं लिए जाएंगे। सामान
Bihar: बिहार सरकार ने राज्य के सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए छुट्टी लेने की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल कर दिया है। 1 जुलाई, 2026 से अब किसी भी तरह की छुट्टी के लिए कागजी या ऑफलाइन आवेदन नहीं लिए जाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस नए नियम के निर्देश जारी कर दिए हैं, जिससे अब कर्मचारियों को छुट्टी के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
नए नियमों के मुताबिक, अब आकस्मिक अवकाश (CL) और अर्जित अवकाश (EL) समेत सभी तरह की छुट्टियों के लिए केवल मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (HMRS) पोर्टल या इसके मोबाइल ऐप के जरिए ही आवेदन करना होगा। सामान्य प्रशासन विभाग का कहना है कि इस कदम से पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी और कर्मचारियों का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा। इससे समय की बचत होगी और प्रशासनिक काम तेजी से पूरे हो सकेंगे।
कर्मचारियों को अब HMRS मोबाइल ऐप डाउनलोड करके अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद वे ऐप या वेब पोर्टल से अपनी छुट्टी के लिए अप्लाई कर सकेंगे। संबंधित अधिकारी भी इसी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आवेदन की जांच करेंगे और उसे मंजूर या नामंजूर करेंगे।
एक खास बदलाव यह किया गया है कि कर्मचारियों को अब छुट्टी आवेदन करने से पहले अपने लीव बैलेंस के अपडेट होने का इंतजार नहीं करना होगा। यह जिम्मेदारी अब कार्यालयों के एडमिन और सक्षम अधिकारियों की होगी कि वे आवेदन को आगे बढ़ाने या मंजूरी देने से पहले कर्मचारी के अवकाश बैलेंस को सही तरीके से अपडेट करें। विभाग ने साफ कर दिया है कि यह व्यवस्था सभी विभागों और राज्यकर्मियों के लिए अनिवार्य होगी।