Bihar में 11 बड़े धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की सुरक्षा अब BSAP के हाथ, जानिए कौन सी जगहें शामिल हैं

Bihar: राज्य सरकार ने बिहार के प्रमुख धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। गृह विभाग (विशेष शाखा) ने अधिसूचना जारी कर 11 महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक स

Bihar: राज्य सरकार ने बिहार के प्रमुख धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। गृह विभाग (विशेष शाखा) ने अधिसूचना जारी कर 11 महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा की जिम्मेदारी बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस (BSAP) को सौंप दी है। यह नई व्यवस्था तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई है।

सरकार ने यह कदम 27 जुलाई 2026 को जारी नोटिफिकेशन के जरिए उठाया है। इन स्थलों पर भारी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं, इसलिए भीड़ को संभालने और सुरक्षा जांच को बेहतर बनाने के लिए BSAP की तैनाती की गई है। बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस को पहले बिहार मिलिट्री पुलिस (BMP) के नाम से जाना जाता था, जिसे 2021 के एक्ट के तहत नए नाम और ज्यादा अधिकारों के साथ बदला गया था।

बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस एक्ट 2021 के तहत, हवलदार या उससे ऊपर के रैंक के BSAP अधिकारियों को विशेष अधिकार दिए गए हैं। इसके तहत वे बिना वारंट के तलाशी लेने और गिरफ्तारी करने की शक्ति रखते हैं। हालांकि, नियम यह है कि किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार करने के बाद उसे कानूनी प्रक्रिया के लिए नजदीकी पुलिस स्टेशन में सौंपना होगा।

स्थान का नाम जिला/क्षेत्र
पुनौरा धाम मंदिर सीतामढ़ी
बगही धाम सीतामढ़ी
बुद्ध अवशेष स्तूप वैशाली
हरिहर नाथ मंदिर सोनपुर, सारण
विष्णुपद मंदिर गया
तख्त श्री हरमंदिर साहिब पटना साहिब
महावीर मंदिर पटना
विश्व शांति स्तूप राजगीर
नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेष नालंदा
विक्रमशिला विश्वविद्यालय के अवशेष भागलपुर
शेरशाह सूरी का मकबरा सासाराम

गृह विभाग ने इस आदेश की जानकारी सभी संबंधित विभागों, पुलिस मुख्यालय और क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों को दे दी है ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की कमी न रहे। इस बदलाव से इन ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों पर आपातकालीन स्थिति से निपटने की क्षमता बढ़ेगी।