Bihar में क्रिकेटर मुकेश कुमार और आकाश दीप बनेंगे DSP, खेल कोटे से सीधे मिली नियुक्ति की अनुशंसा

Bihar: बिहार सरकार ने राज्य के दो दिग्गज क्रिकेटरों मुकेश कुमार और आकाश दीप को बड़ी सौगात दी है। इन दोनों खिलाड़ियों को खेल कोटे के तहत सीधे DSP (पुलिस उपाधीक्षक) के पद पर नियुक्त करने की सिफारिश की गई है। सामान्य प्रशास

Bihar: बिहार सरकार ने राज्य के दो दिग्गज क्रिकेटरों मुकेश कुमार और आकाश दीप को बड़ी सौगात दी है। इन दोनों खिलाड़ियों को खेल कोटे के तहत सीधे DSP (पुलिस उपाधीक्षक) के पद पर नियुक्त करने की सिफारिश की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में गृह विभाग को पत्र भेजकर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है।

यह पूरी प्रक्रिया ‘बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति (संशोधन) नियमावली, 2026’ के तहत की जा रही है। बिहार कैबिनेट ने 17 जून 2026 को इन संशोधित नियमों को मंजूरी दी थी। इन नए नियमों का मकसद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाने वाले खिलाड़ियों को बेहतर सरकारी नौकरी और भविष्य की सुरक्षा देना है।

गोपालगंज के रहने वाले मुकेश कुमार ने भारतीय टीम के साथ एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है। वहीं रोहतास के बड्डी गांव के आकाश दीप ने न केवल एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता, बल्कि 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व भी किया है। इन उपलब्धियों के आधार पर दोनों खिलाड़ियों को पे लेवल-09 (ग्रेड पे 5,400 रुपये) के तहत नियुक्त किया जाएगा।

बिहार खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कैबिनेट के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सरकार खिलाड़ियों के कल्याण और उनकी लंबी अवधि की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। नियुक्ति के बाद उन्हें 9,300 से 34,800 रुपये तक का वेतनमान और अन्य सरकारी भत्ते मिलेंगे। हालांकि, यह नियुक्ति शुरुआती छह महीने के लिए प्रोविजनल होगी, जिसके बाद चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।