Bihar में क्रिकेटर आकाशदीप और मुकेश कुमार बनेंगे DSP, सरकार ने शुरू की नियुक्ति की प्रक्रिया

Bihar: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप और मुकेश कुमार अब पुलिस विभाग में बड़े अफसर बनेंगे। बिहार सरकार ने इन दोनों खिलाड़ियों को पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के पद पर नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह फैसला

Bihar: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप और मुकेश कुमार अब पुलिस विभाग में बड़े अफसर बनेंगे। बिहार सरकार ने इन दोनों खिलाड़ियों को पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के पद पर नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह फैसला राज्य के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए लिया गया है।

बिहार कैबिनेट ने 17 जून 2026 को ‘बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ी सीधी नियुक्ति नियमावली 2026’ को मंजूरी दी थी। इसी नियम के तहत सामान्य प्रशासन विभाग ने 19 जून 2026 को गृह विभाग को प्रस्ताव भेजा है। चयन समिति ने दोनों खिलाड़ियों के नामों पर अपनी सहमति दे दी है।

इस नियुक्ति के लिए कुछ जरूरी शर्तें रखी गई हैं। दोनों खिलाड़ियों को नियुक्ति की तारीख से पांच साल तक प्रतिस्पर्धी खेलों में एक्टिव रहना होगा, जिसके लिए उन्हें एक बांड भरना होगा। साथ ही, शुरुआती छह महीने उनकी नियुक्ति अनंतिम रहेगी। चरित्र और दस्तावेजों के सही पाए जाने के बाद ही उनकी सेवाएं नियमित की जाएंगी। अगर कोई भी कागजात गलत पाया गया, तो नियुक्ति रद्द कर दी जाएगी।

रोहतास जिले के बड्डी गांव के रहने वाले आकाशदीप और गोपालगंज के काकरकुंड गांव के मुकेश कुमार दोनों ही 2022 एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आकाशदीप के घर जाकर उन्हें बधाई दी। वहीं आकाशदीप ने इंस्टाग्राम के जरिए मुख्यमंत्री और खेल मंत्री श्रेयसी सिंह का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि इस नीति से बिहार के अन्य युवाओं को भी खेल में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।