Bihar में AI क्रांति की तैयारी, Google और Microsoft समेत 4 कंपनियों से होगा करार, युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग
Bihar: बिहार सरकार राज्य को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का बड़ा केंद्र बनाने की तैयारी में है। इसके लिए सरकार Google, Microsoft, Sarvam AI और Co-Rover जैसी चार बड़ी तकनीकी कंपनियों के साथ समझौता (MoU) करने जा रही है। इस
Bihar: बिहार सरकार राज्य को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का बड़ा केंद्र बनाने की तैयारी में है। इसके लिए सरकार Google, Microsoft, Sarvam AI और Co-Rover जैसी चार बड़ी तकनीकी कंपनियों के साथ समझौता (MoU) करने जा रही है। इस पहल का मुख्य मकसद सरकारी कामकाज को बेहतर बनाना और राज्य के युवाओं को आधुनिक तकनीक में कुशल बनाना है।
मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि बिहार सरकार आने वाले समय में बड़े पैमाने पर स्किलिंग प्रोग्राम चलाएगी। इससे आईटीआई और पॉलिटेक्निक के छात्रों को AI, रोबोटिक्स और विदेशी भाषाओं की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह पूरी योजना ‘सात निश्चय-3’ के युवा, रोजगार और कौशल विकास लक्ष्य का हिस्सा है। सरकार का लक्ष्य आईटी क्षेत्र में 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश लाना है ताकि बिहार को ग्लोबल लेवल पर AI हब के रूप में स्थापित किया जा सके।
राज्य सरकार ने इसके लिए एक समर्पित AI नीति 2026 का मसौदा तैयार किया है, जिस पर हाल ही में परामर्श बैठक की गई। इस नीति के जरिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाएगा और स्टार्टअप्स को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके साथ ही पटना में एक अत्याधुनिक डेटा सेंटर का निर्माण भी पूरा हो चुका है, जिसका उद्घाटन जल्द होगा।
बिहार सरकार ने पहले ही IIT पटना, IIM गया और Tiger Analytics के साथ मिलकर AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की है। इसके अलावा, प्रदूषण नियंत्रण के लिए UNDP और वोट गिनती के लिए StackU के साथ भी सहयोग किया जा रहा है। इस पूरी योजना से राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक ज्यादा तेजी और सटीकता से पहुंच सकेगा।