Bihar के Gopalganj में शराब पर चला बुलडोजर, 1 करोड़ की 14,500 लीटर शराब नष्ट
Gopalganj: बिहार के गोपालगंज जिले में प्रशासन ने शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। यहाँ करीब एक करोड़ रुपये की कीमत वाली 14 हजार 500 लीटर से अधिक देसी और विदेशी शराब को जेसीबी मशीन से नष्ट
Gopalganj: बिहार के गोपालगंज जिले में प्रशासन ने शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। यहाँ करीब एक करोड़ रुपये की कीमत वाली 14 हजार 500 लीटर से अधिक देसी और विदेशी शराब को जेसीबी मशीन से नष्ट कर दिया गया। यह पूरी प्रक्रिया जिला मजिस्ट्रेट (DM) के आदेश पर और मजिस्ट्रेट की देखरेख में पूरी की गई।
यह शराब अलग-अलग 179 मामलों में पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई थी। प्रशासन ने इस कार्रवाई को दो अलग-अलग जगहों पर अंजाम दिया, जिसमें बलथरी चेकपोस्ट और सबेय फील्ड शामिल थे। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
जब्त शराब का विवरण इस प्रकार है कि कुल 14,468.495 लीटर शराब नष्ट की गई। इसमें से 11,694.470 लीटर शराब पुलिस विभाग द्वारा दर्ज 129 मामलों से संबंधित थी, जबकि 2,774.025 लीटर शराब आबकारी विभाग के 50 मामलों में जब्त की गई थी।
बिहार प्रोहिबिशन एंड एक्साइज एक्ट 2016 और 2022 के संशोधन नियमों के तहत कलेक्टर या अधिकृत अधिकारी को ऐसी सामग्री नष्ट करने का अधिकार है जो सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा हो या जिसका दुरुपयोग हो सकता हो। आबकारी विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए समय-समय पर ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।