Bihar के गोपालगंज में फूड प्वाइजनिंग, पारंपरिक व्यंजन ‘फेंसा’ खाने से 10 बच्चों समेत 12 लोग बीमार

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कृतपुरा गांव में फूड प्वाइजनिंग का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के 10 बच्चों और 2 महिलाओं समेत कुल 12 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। यह घटना

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कृतपुरा गांव में फूड प्वाइजनिंग का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के 10 बच्चों और 2 महिलाओं समेत कुल 12 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। यह घटना बुधवार रात की है, जब परिवार के सदस्यों ने पारंपरिक व्यंजन ‘फेंसा’ का सेवन किया था।

जानकारी के मुताबिक, अनिल सहनी के घर में मवेशी के बछड़े के जन्म की खुशी में ‘फेंसा’ बनाया गया था। यह व्यंजन गाय के ताजे या फटे हुए दूध से तैयार किया जाता है, जिसे परिवार के साथ-साथ रिश्तेदारों में भी बांटा गया था। इसे खाने के कुछ समय बाद ही लोगों की तबीयत खराब होने लगी।

बीमार हुए लोगों में ऋषभ कुमार (1 वर्ष), अभिराज कुमार (2 वर्ष), ऋतिक कुमार (5 वर्ष), अतुल कुमार (9 वर्ष), मोनालिसा कुमारी (11 वर्ष), सिमरन कुमारी (11 वर्ष), प्रियांशु कुमारी (12 वर्ष), प्रिया कुमारी (14 वर्ष), मनीषा देवी (30 वर्ष) और राजंति देवी (35 वर्ष) शामिल हैं। सभी को तुरंत बैकुंठपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

गोपालगंज सदर अस्पताल के डॉक्टर पंकज कुमार ने बताया कि सभी मरीजों की स्थिति अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में यह मामला फूड प्वाइजनिंग का लग रहा है और जरूरत पड़ी तो खाद्य पदार्थ की जांच भी कराई जाएगी।

इस घटना के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। विभाग ने ग्रामीण इलाकों के लोगों से अपील की है कि गर्मी और बरसात के मौसम में बासी भोजन, फटे हुए दूध या किसी भी तरह के खराब खाद्य पदार्थों का सेवन न करें, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।