Bihar की किशोरी को मदद के बहाने भोपाल लाकर किया दुष्कर्म, कमरे में बंधक बनाकर जबरन कराई शादी

MP/Bhopal: बिहार के सहरसा जिले की एक 16 साल की किशोरी के साथ भोपाल में क्रूरता की बड़ी घटना सामने आई है। किशोरी को मदद के बहाने भोपाल लाया गया, जहां उसकी जबरन शादी कराई गई और सवा साल तक उसे एक कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्

MP/Bhopal: बिहार के सहरसा जिले की एक 16 साल की किशोरी के साथ भोपाल में क्रूरता की बड़ी घटना सामने आई है। किशोरी को मदद के बहाने भोपाल लाया गया, जहां उसकी जबरन शादी कराई गई और सवा साल तक उसे एक कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, यह किशोरी मार्च 2025 में बिहार से लापता हुई थी। उसे एक महिला और पुरुष (अंकल-आंटी) भोपाल लेकर आए थे। पुलिस को शक है कि ये लोग उसके असली अभिभावक नहीं थे, इसलिए इस पूरे मामले में मानव तस्करी (Human Trafficking) का एंगल भी देखा जा रहा है। किशोरी की शिकायत मिलने के बाद भोपाल की शाहपुरा पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और 19 जुलाई 2026 को कथित पति को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल पुलिस उन संदिग्ध महिला और पुरुष की तलाश कर रही है जो किशोरी को बिहार से भोपाल लाए थे। मामले की गहराई से जांच की जा रही है ताकि इस तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।