Bihar की युवती को कोटा ले जाते युवक पकड़ाया, जबरदस्ती ले जाने का आरोप; पुलिस जांच शुरू
Rajasthan/Kota: राजस्थान के कोटा में एक युवक को बिहार की युवती को जबरदस्ती ले जाने के आरोप में पकड़ा गया है। बस में सफर के दौरान युवती काफी घबराई हुई दिखी, जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हस्तक्षेप किया और युवक को
Rajasthan/Kota: राजस्थान के कोटा में एक युवक को बिहार की युवती को जबरदस्ती ले जाने के आरोप में पकड़ा गया है। बस में सफर के दौरान युवती काफी घबराई हुई दिखी, जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हस्तक्षेप किया और युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश का भी आरोप लगाया गया है।
इस घटना के साथ ही कोटा में एक अन्य मामला भी चर्चा में है जिसमें मनीष शर्मा उर्फ मोइन खान नाम के व्यक्ति पर हिंदू महिलाओं को टारगेट करने और धर्म परिवर्तन कराने के गंभीर आरोप लगे हैं। बजरंग दल के कार्यकर्ता योगेश रेनवाल ने इस संबंध में विज्ञान नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि आरोपी ने अपना नाम बदलकर मोइन खान रख लिया था और वह टेलीग्राम ग्रुप के जरिए अश्लील वीडियो और अन्य संदिग्ध गतिविधियों में शामिल था।
कोटा सिटी के एडिशनल एसपी सुभाष मिश्रा ने आधिकारिक तौर पर बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस ने अब तक धर्म परिवर्तन या हिंदू देवी-देवताओं के अपमान से जुड़े दावों की पुष्टि नहीं की है। जांच में यह सामने आया है कि आरोपी टेलीग्राम ग्रुप्स से जुड़ा था और अश्लील सामग्री देख रहा था। पुलिस ने आरोपी मनीष शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बजरंग दल ने इस पूरे मामले की जांच राष्ट्रीय एजेंसियों से कराने की मांग की है।