Bihar के गया के विकास कुमार बने BDO, BPSC परीक्षा में हासिल की 352वीं रैंक
Bihar/Gaya: गया जिले के टनकुप्पा प्रखंड के करियादपुर गांव के विकास कुमार ने बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर पूरे इलाके का नाम रोशन किया है। विकास ने इस परीक्षा में 352वीं रैंक प्राप्त की है और अब वह बीडीओ (BDO) के पद
Bihar/Gaya: गया जिले के टनकुप्पा प्रखंड के करियादपुर गांव के विकास कुमार ने बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर पूरे इलाके का नाम रोशन किया है। विकास ने इस परीक्षा में 352वीं रैंक प्राप्त की है और अब वह बीडीओ (BDO) के पद पर तैनात होंगे। उन्होंने यह उपलब्धि अपने चौथे प्रयास में हासिल की है।
विकास ने अपनी शुरुआती पढ़ाई करियादपुर और गया से ही की। इसके बाद उन्होंने साल 2020 में बिहार इंजीनियरिंग कॉलेज, बख्तियारपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की। इंजीनियरिंग खत्म करने के बाद उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने का मन बनाया और साल 2021 से दिल्ली में रहकर सेल्फ स्टडी के जरिए तैयारी शुरू की।
विकास के परिवार में उनके पिता विजय कुमार चौधरी होम्योपैथिक डॉक्टर हैं और माता सुनैना देवी एक शिक्षिका हैं। विकास तीन भाई-बहनों में इकलौते बेटे हैं। उनकी बड़ी बहन शादीशुदा हैं और छोटी बहन का चयन 2021 में CISF में हुआ था। विकास का अब अगला लक्ष्य यूपीएससी परीक्षा पास करके आईएएस (IAS) अधिकारी बनना है।