Bihar के गया में शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर शिक्षक को पीटा, आरोपी गिरफ्तार
Gaya/Bihar: गया जिले के आमस ब्लॉक स्थित हरिहरपुर के एक सरकारी मध्य विद्यालय में एक शिक्षक पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगा है। मामला तब खुला जब एक दलित छात्रा ने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। इसक
Gaya/Bihar: गया जिले के आमस ब्लॉक स्थित हरिहरपुर के एक सरकारी मध्य विद्यालय में एक शिक्षक पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगा है। मामला तब खुला जब एक दलित छात्रा ने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग स्कूल पहुंच गए।
आरोप है कि शिक्षक छात्राओं को परीक्षा में पास कराने और अच्छे नंबर दिलाने का लालच देकर उनके साथ गलत हरकतें करता था और उन्हें चुप रहने के लिए दबाव डालता था। बुधवार को जब छात्रा ने अपनी मां को यह बात बताई, तो गुरुवार को परिजन और ग्रामीण गुस्से में स्कूल पहुंचे। वहां मौजूद भीड़ ने आरोपी शिक्षक की जमकर पिटाई की और उसे चप्पलों से मारा।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आमस थाना प्रभारी Dhananjay Kumar ने बताया कि छात्रा की मां की लिखित शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस छात्रा का बयान दर्ज कर रही है और मामले से जुड़े अन्य सबूत जुटाने में लगी है। थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया है कि मामले की पूरी जांच के बाद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।