Bihar के गया में सिक्स लेन पुल के नीचे मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस

गया: बिहार के गया में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब गयाजी शहर और मानपुर को जोड़ने वाले सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। शव पुल के पिलरों के बीच फंसा हुआ मिला, जिसके बाद स्थानीय लो

गया: बिहार के गया में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब गयाजी शहर और मानपुर को जोड़ने वाले सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। शव पुल के पिलरों के बीच फंसा हुआ मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है कि यह मामला किसी हादसे का है या फिर सोची-समझी हत्या। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जिससे पुलिस के लिए गुत्थी और उलझ गई है। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष देवराज इंद्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।

थाना अध्यक्ष के मुताबिक, पहली नजर में शव ताजा लग रहा है, लेकिन मौत की असली वजह मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। पुलिस घटनास्थल से सबूत जुटा रही है और आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है ताकि युवक की पहचान की जा सके और मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।