Bihar के गया में पर्यटकों की पहली पसंद बना कोसमा पहाड़ी, प्री-वेडिंग शूट और पिकनिक के लिए उमड़ रही भीड़
Bihar/Gaya : गया-पंचानपुर रोड पर स्थित कोसमा पहाड़ी इन दिनों पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है। अपनी बनावट और ऊंचे पत्थरों की वजह से लोग इसे ‘बिहार का KGF’ कहने लगे हैं। युवाओं में यह जगह इंस्टाग्राम री
Bihar/Gaya : गया-पंचानपुर रोड पर स्थित कोसमा पहाड़ी इन दिनों पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है। अपनी बनावट और ऊंचे पत्थरों की वजह से लोग इसे ‘बिहार का KGF’ कहने लगे हैं। युवाओं में यह जगह इंस्टाग्राम रील्स बनाने, प्री-वेडिंग शूट और वीकेंड पर पिकनिक मनाने के लिए पसंदीदा स्पॉट बन गई है।
कोसमा पहाड़ी का नजारा काफी रोमांचक है, जहां खदानों और बड़े पत्थरों की मौजूदगी इसे फिल्मी लोकेशंस जैसा लुक देती है। बिहार सरकार का पर्यटन विभाग भी इस जगह को एक शांत और प्राकृतिक स्थल के रूप में प्रमोट कर रहा है, जहां लोग प्रकृति की सुंदरता का आनंद ले सकते हैं।
बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई बड़े कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया, राजगीर और नालंदा जैसे शहरों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत गया में विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर और बोधगया में महाबोधि मंदिर कॉरिडोर के काम को तेजी से पूरा किया जाएगा।
पर्यटकों की सुविधा के लिए बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (BSTDC) पटना से गंतव्य तक एंड-टू-एंड ट्रैवल सर्विस शुरू करेगा। साथ ही, माँ मुंडेश्वरी मंदिर, करकटगढ़ वॉटरफॉल और राजगीर के लिए सब्सिडी वाली हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू करने की योजना है। घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘बिहार दर्शन’ योजना भी शुरू की गई है, जिसके तहत सरकारी अधिकारियों को अपने परिवार के साथ राज्य के पर्यटन स्थलों की यात्रा करनी होगी।