Bihar के गया में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, अमेरिका के लोगों को बनाते थे निशाना, 9 गिरफ्तार

Bihar/Gaya : गयाजी शहर में पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह को पकड़ लिया है। रामपुर थाना क्षेत्र के मुक्ति मुनि अपार्टमेंट में छापेमारी करके पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह भारत में बैठकर

Bihar/Gaya : गयाजी शहर में पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह को पकड़ लिया है। रामपुर थाना क्षेत्र के मुक्ति मुनि अपार्टमेंट में छापेमारी करके पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह भारत में बैठकर अमेरिका के ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी कर रहा था।

पुलिस ने यह कार्रवाई 7 अगस्त, 2026 को व्हाइट हाउस कंपाउंड रोड संख्या-6 स्थित मोतीमणी अपार्टमेंट के चौथे तल पर की। यह गिरोह फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से सामान खरीदने वाले लोगों का डेटा निकालता था। इसके बाद आरोपी खुद को फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताकर ग्राहकों को फोन करते थे और उन्हें ठगी का शिकार बनाते थे।

गया के वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस छापेमारी के दौरान काफी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 15 मोबाइल फोन, 6 लैपटॉप और 22 एटीएम, डेबिट और क्रेडिट कार्ड जब्त किए हैं। इसके अलावा साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले कई अन्य उपकरण भी बरामद हुए हैं।