Bihar के गया में ई-रिक्शा चालक के खाते में आए 7.60 अरब रुपये, पेंशन निकालने गया था शख्स
Gaya/Bihar: बिहार के गया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक ई-रिक्शा चालक जब अपनी वृद्धावस्था पेंशन निकालने गया, तो उसके बैंक खाते में करोड़ों रुपये दिख गए। खाते का बैलेंस देखकर चालक और बैंक कर्मी दो
Gaya/Bihar: बिहार के गया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक ई-रिक्शा चालक जब अपनी वृद्धावस्था पेंशन निकालने गया, तो उसके बैंक खाते में करोड़ों रुपये दिख गए। खाते का बैलेंस देखकर चालक और बैंक कर्मी दोनों दंग रह गए।
गया शहर के बागेश्वरी मोहल्ला के रहने वाले शिव कुमार पटेल Central Bank of India के ग्राहक हैं। शनिवार, 11 जुलाई 2026 को जब वह बागेश्वरी स्थित कस्टमर सर्विस पॉइंट (CSP) पर अपनी पेंशन निकालने पहुंचे, तो खाते में 7,596,951,951.16 रुपये (लगभग 7.60 अरब रुपये) दिखाई दिए। इस खबर के बाद इलाके में काफी चर्चा शुरू हो गई है।
बैंक प्रबंधन ने इस मामले को तकनीकी खराबी या ग्लिच बताया है। स्टेशन रोड शाखा के मैनेजर ने शिव कुमार पटेल को सोमवार, 13 जुलाई को बैंक आने का निर्देश दिया है ताकि मामले की पूरी जांच की जा सके। बैंक अधिकारियों ने शिव कुमार को साफ तौर पर कहा है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, वह इस पैसे से कोई लेन-देन न करें।
इस मामले में पुलिस भी अलर्ट है। साइबर DSP अब्दुल रहमान दानिश ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी है और डेलहा पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है। सोमवार को बैंक की जांच के बाद यह साफ हो पाएगा कि यह रकम खाते में कैसे आई।