Bihar के गया में बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Bihar/Gaya : गया जिले के फतेहपुर प्रखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ रघुनाथ नगर गांव में खेलते समय 4 साल का मासूम पीयूष कुमार एक गहरे बोरवेल में गिर गया। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रशासन
Bihar/Gaya : गया जिले के फतेहपुर प्रखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ रघुनाथ नगर गांव में खेलते समय 4 साल का मासूम पीयूष कुमार एक गहरे बोरवेल में गिर गया। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रशासन और रेस्क्यू टीमें मौके पर जुटी हुई हैं।
जानकारी के मुताबिक, यह बोरवेल करीब 300 फीट गहरा है और बच्चा लगभग 30 से 35 फीट की गहराई में फंसा हुआ है। घटना की खबर मिलते ही जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत बचाव कार्य शुरू करने का आदेश दिया। उनके निर्देश पर फतेहपुर के अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं।
बच्चे की जान बचाने के लिए पाइप के जरिए बोरवेल के अंदर लगातार ऑक्सीजन भेजी जा रही है ताकि उसे सांस लेने में दिक्कत न हो। मौके पर मेडिकल टीम और जरूरी दवाइयां भी मौजूद रखी गई हैं। बचाव कार्य के लिए Poclain मशीन से खुदाई का काम शुरू कर दिया गया है। SDRF की टीम ने बताया है कि बच्चा सुरक्षित है। अब NDRF की टीम के पहुंचने का इंतजार है, जिसके बाद अगले 2 से 3 घंटे में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस बीच मोबाइल कैमरे से ली गई बच्चे की पहली तस्वीर भी सामने आई है।