Bihar: पूर्व जदयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे तरुण कुमार नीरज को पुलिस ने सकुशल ढूंढ निकाला है। तरुण 18 मई से लापता थे, जिसके बाद से उनके परिवार और समर्थकों में काफी चिंता थी। बरारी थाना पुलिस ने जांच के बाद उन्हें बरामद क
Bihar: पूर्व जदयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे तरुण कुमार नीरज को पुलिस ने सकुशल ढूंढ निकाला है। तरुण 18 मई से लापता थे, जिसके बाद से उनके परिवार और समर्थकों में काफी चिंता थी। बरारी थाना पुलिस ने जांच के बाद उन्हें बरामद कर लिया है।
तरुण कुमार नीरज कब से थे लापता
तरुण कुमार नीरज बीते 18 मई से लापता बताए जा रहे थे। पिछले 48 घंटों से उनकी तलाश की जा रही थी। इस दौरान उनके रिश्तेदार और समर्थक कई अलग-अलग जिलों में जाकर उनकी खोजबीन कर रहे थे और खाक छान रहे थे।
पुलिस ने कहां से बरामद किया
हैरानी की बात यह रही कि जहां समर्थक कई जिलों में तलाश कर रहे थे, वहीं पुलिस की जांच के बाद तरुण अपने ही घर के पास से बरामद हुए। बरारी थाना पुलिस ने इस पूरी प्रक्रिया को पूरा कर उन्हें सकुशल उनके परिवार को सौंप दिया है।