Bihar में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर की भर्ती, ₹1.12 लाख तक मिलेगी सैलरी, यहाँ देखें योग्यता और आवेदन की पूरी जानकारी
Bihar: बिहार के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक शानदार मौका आया है। राज्य के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने इसके लिए आधि
Bihar: बिहार के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक शानदार मौका आया है। राज्य के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसमें कुल 16 पदों को भरा जाएगा।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 जुलाई 2026 से शुरू होगी और आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 अगस्त 2026 तय की गई है। चयनित होने वाले अधिकारियों को पे लेवल-6 के तहत वेतन मिलेगा, जो 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये प्रति माह तक हो सकता है। इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी मिलेंगे।
पात्रता और जरूरी शर्तें
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। डिग्री पशुपालन एवं पशु रोग विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूगर्भ विज्ञान, गणित, भौतिक शास्त्र, सांख्यिकी या जंतु विज्ञान में से किसी एक विषय में होनी चाहिए। इसके अलावा कृषि, वानिकी या इंजीनियरिंग डिग्री वाले उम्मीदवार भी इसके लिए योग्य हैं। यह योग्यता 1 अगस्त 2025 तक पूरी होनी जरूरी है।
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु की बात करें तो सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए यह 37 वर्ष और महिलाओं के लिए 40 वर्ष है। पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 40 वर्ष और अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए 42 वर्ष तक की छूट दी गई है। आवेदन शुल्क सामान्य, EWS और BC श्रेणी के लिए 700 रुपये है, जबकि बिहार की महिलाओं और SC/ST उम्मीदवारों के लिए यह 400 रुपये रखा गया है।
शारीरिक मापदंड और चयन प्रक्रिया
भर्ती के लिए शारीरिक योग्यता भी जरूरी है। पुरुषों की न्यूनतम ऊंचाई 163 सेमी और महिलाओं की 150 सेमी होनी चाहिए। पुरुषों के लिए सीना बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी होना अनिवार्य है। इसके साथ ही एक पैदल चाल परीक्षा होगी, जिसमें पुरुषों को 4 घंटे में 25 किमी और महिलाओं को 14 किमी पैदल चलना होगा।
| चरण | विवरण |
|---|---|
| लिखित परीक्षा | दो पेपर (सामान्य हिंदी और सामान्य अध्ययन) |
| साक्षात्कार | 50 अंकों का इंटरव्यू |
| शारीरिक परीक्षा | PST और PET (पैदल चाल) |
| अंतिम चरण | मेडिकल जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन |
लिखित परीक्षा में हिंदी के पेपर में पास होना जरूरी है, हालांकि इसके नंबर मेरिट में नहीं जुड़ेंगे। अंतिम मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।