Bihar में कोसी, कमला और बागमती नदियां खतरे के निशान के पार, बाढ़ का खतरा बढ़ा

Bihar: बिहार और नेपाल में लगातार हो रही बारिश की वजह से राज्य की कई नदियां उफान पर हैं। कोसी, कमला और बागमती नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है, जिससे अब राज्य में बाढ़ का खतरा काफी बढ़ गया है। नेपाल और बिह

Bihar: बिहार और नेपाल में लगातार हो रही बारिश की वजह से राज्य की कई नदियां उफान पर हैं। कोसी, कमला और बागमती नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है, जिससे अब राज्य में बाढ़ का खतरा काफी बढ़ गया है।

नेपाल और बिहार के इलाकों में हुई भारी बारिश के कारण नदियों में पानी की मात्रा तेजी से बढ़ी है। कमला बलान, बागमती और कोसी जैसी प्रमुख नदियों में जलस्तर बढ़ने से तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। इसके साथ ही गंगा नदी का जलस्तर भी कई जिलों में बढ़ा हुआ है, जिससे निचले इलाकों में पानी घुसने की आशंका है।