Bihar में मत्स्य विभाग में 2 हजार पदों पर होगी स्थाई बहाली, ग्रेजुएशन पास अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

Bihar: राज्य में मछली उत्पादन को बढ़ाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब प्रदेश की दो हजार पंचायतों में मत्स्य सहायक के पदों पर स्थाई भर्ती की जाएगी। पहले इन पदों को संविदा के आधार पर भरने की योजना थी, लेकिन अब सरका

Bihar: राज्य में मछली उत्पादन को बढ़ाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब प्रदेश की दो हजार पंचायतों में मत्स्य सहायक के पदों पर स्थाई भर्ती की जाएगी। पहले इन पदों को संविदा के आधार पर भरने की योजना थी, लेकिन अब सरकार ने इन्हें नियमित करने का फैसला लिया है।

डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग ने इस भर्ती के लिए प्रस्ताव तैयार कर वित्त विभाग की प्रशासी पदवर्ग समिति को भेज दिया है। इस समिति से मंजूरी मिलने के बाद इसे कैबिनेट के पास भेजा जाएगा। कैबिनेट की हरी झंडी मिलते ही बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTESC) के जरिए इन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी।

सरकार ने अगले तीन सालों में सालाना 25 लाख टन मछली उत्पादन का लक्ष्य रखा है, जबकि अभी यह 10.28 लाख टन है। इन नियुक्तियों से मछली पालन करने वाले किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और तालाब से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने में सीधी मदद मिलेगी।

विवरण जानकारी
पदों की संख्या 2000 (मत्स्य सहायक)
योग्यता फिशरीज (मात्स्यिकी) में स्नातक या उससे उच्च डिग्री
पे ग्रेड 2800 रुपये
मूल वेतन 5200 से 20200 रुपये
भर्ती एजेंसी बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTESC)
नियुक्ति का आधार स्थाई/नियमित

हाल ही में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विभाग की समीक्षा बैठक की थी, जिसमें उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य दिया गया था। मत्स्य संसाधन मंत्री नंदकिशोर राम ने भी राज्य में मछली उत्पादन बढ़ाने के लिए कई योजनाओं पर चर्चा की है।