Bihar की पहली महिला IPS मंजरी जारुहार ने खोले राज, अंखफोड़वा कांड और ‘जंगलराज’ पर साझा किए अनुभव
Bihar: बिहार की पहली महिला IPS अधिकारी मंजरी जारुहार ने अपने पुलिस करियर के उन किस्सों को साझा किया है जो अब तक अनसुने थे। 1976 बैच की अधिकारी रहीं मंजरी जारुहार ने बताया कि कैसे उन्होंने समाज और विभाग की रूढ़ियों को तोड
Bihar: बिहार की पहली महिला IPS अधिकारी मंजरी जारुहार ने अपने पुलिस करियर के उन किस्सों को साझा किया है जो अब तक अनसुने थे। 1976 बैच की अधिकारी रहीं मंजरी जारुहार ने बताया कि कैसे उन्होंने समाज और विभाग की रूढ़ियों को तोड़कर अपनी पहचान बनाई। उन्होंने अपने अनुभवों में भागलपुर के चर्चित अंखफोड़वा कांड से लेकर लालू यादव के शासनकाल तक की कई महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया है।
मंजरी जारुहार ने बताया कि करियर की शुरुआत में उन्हें एक महिला होने के कारण काफी भेदभाव झेलना पड़ा। उनके महानिदेशक ने उन्हें बिहार में तैनात करने में हिचकिचाहट दिखाई थी और कहा था कि यह दिल्ली नहीं है जहाँ किरण बेदी काम करती हैं। शुरुआत में उन्हें फील्ड पोस्टिंग के बजाय सचिवालय में डेस्क जॉब दी गई थी। उनके ससुराल वाले भी उनकी पढ़ाई और करियर के खिलाफ थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उनका मानना है कि पुलिस की वर्दी ने उन्हें समाज में समानता दिलाई।
जांच और क्राइम के मामलों पर बात करते हुए उन्होंने भागलपुर के अंखफोड़वा कांड का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उस समय अपराधी लोगों को काटकर गंगा में फेंक देते थे, जिसके जवाब में पुलिस बल ने करीब 32 अपराधियों की आँखें निकालकर उनमें एसिड डाल दिया था। इस मामले की जांच टीम का हिस्सा होने के नाते उन्हें अपने ही विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ जांच करने में काफी विरोध का सामना करना पड़ा। इसके अलावा उन्होंने बिहार के एक चर्चित बस डकैती केस को सुलझाने और 1984 के सिख दंगों के दौरान बोकारो में SP के रूप में अपने अनुभवों को साझा किया।
मंजरी जारुहार ने लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल और बिहार के तथाकथित ‘जंगलराज’ के समय के अपने अनुभवों पर भी खुलकर बात की। उन्होंने अपनी इन यादों और चुनौतियों को अपनी किताब ‘मैडम सर’ में भी लिखा है, जो नवंबर 2022 में प्रकाशित हुई थी। वह CISF की विशेष महानिदेशक के पद से रिटायर हुई हैं और वर्तमान में TCS और FICCI में सलाहकार के रूप में काम कर रही हैं। उन्हें भारत सरकार द्वारा विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी सम्मानित किया गया है।