Bihar को मिला पहला मॉडल स्कूल, CM सम्राट चौधरी आज करेंगे उद्घाटन, पटना साइंस कॉलेज का भी करेंगे दौरा
Bihar: राज्य की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री Samrat Choudhary आज पटना के दरियापुर स्थित Patna Collegiate High School का उद्घाटन करेंगे, जिसे बिहार का पहला मॉडल स्कूल ब
Bihar: राज्य की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री Samrat Choudhary आज पटना के दरियापुर स्थित Patna Collegiate High School का उद्घाटन करेंगे, जिसे बिहार का पहला मॉडल स्कूल बनाया गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री पटना साइंस कॉलेज जाकर वहां की पढ़ाई और सुविधाओं का जायजा लेंगे।
मुख्यमंत्री आज दोपहर 3:00 बजे मॉडल स्कूल का उद्घाटन करेंगे। सरकार का मकसद इन स्कूलों के जरिए शिक्षा की क्वालिटी को इतना बेहतर बनाना है कि बड़े अधिकारियों और नेताओं के बच्चे भी यहीं पढ़ना चाहें। इन स्कूलों में बच्चों को स्मार्ट क्लास, ISM लैब और आधुनिक साइंस लैब जैसी सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही, बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल, कला और संस्कृति के नए टीचर भी नियुक्त किए गए हैं।
स्कूल के उद्घाटन के बाद शाम 4:50 बजे मुख्यमंत्री Patna Science College पहुंचेंगे। वहां वे Physics, Geology, Zoology और Chemistry जैसे विभागों का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री ने पहले ही कॉलेजों में शाम की क्लास (Evening Classes) शुरू करने का आदेश दिया था, जिसकी प्रगति की समीक्षा भी वे इसी दौरे के दौरान करेंगे। यह पहल उन महिलाओं और कामकाजी लोगों के लिए होगी जो नौकरी के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं।
इससे पहले 27 जून को मुख्यमंत्री ने Miller High School का भी दौरा किया था, जिसे मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है। वहां उन्होंने पानी की टंकी, बैठने की व्यवस्था, हाई-मास्ट लाइट और पुरानी इमारतों की मरम्मत के निर्देश दिए थे। सरकार की योजना अब हर ब्लॉक में मॉडल स्कूल खोलने की है। पहले चरण में 213 डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे, जिनमें जुलाई 2026 से पढ़ाई शुरू होगी। सरकार का लक्ष्य स्कूलों की पढ़ाई को इतना मजबूत करना है कि बच्चों को कोचिंग सेंटर न जाना पड़े।