Bihar में फिल्म शूटिंग के लिए मिल रही है भारी छूट, 51 फिल्मों को मंजूरी, इन फिल्मों को मिलेगा सरकारी अनुदान

Bihar: बिहार अब फिल्म मेकर्स के लिए एक पसंदीदा जगह बनता जा रहा है। राज्य सरकार ने फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं, जिसके चलते पिछले दो सालों में 51 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री को शूटिंग की अनुमति मिल

Bihar: बिहार अब फिल्म मेकर्स के लिए एक पसंदीदा जगह बनता जा रहा है। राज्य सरकार ने फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं, जिसके चलते पिछले दो सालों में 51 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री को शूटिंग की अनुमति मिली है। सरकार का लक्ष्य बिहार की संस्कृति और खूबसूरती को पर्दे पर उतारना है, जिससे राज्य में पर्यटन और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में जुलाई 2024 में ‘बिहार फिल्म प्रमोशन पॉलिसी 2024’ को मंजूरी दी गई थी। यह राज्य की पहली ऐसी नीति है जो फिल्म निर्माण के लिए संस्थागत मदद और वित्तीय प्रोत्साहन देती है। अब फिल्म मेकर्स को अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, बल्कि वे बिहार स्टेट फिल्म डेवलपमेंट एंड फाइनेंस कॉरपोरेशन (BSFDFC) के जरिए ऑनलाइन शूटिंग की अनुमति ले सकेंगे।

सरकार ने क्षेत्रीय भाषाओं और बिहार की पहचान को बढ़ावा देने वाली फिल्मों के लिए अनुदान का बड़ा ऐलान किया है। ‘छठ’, ‘नारी’ और ‘घर का बंटवारा’ जैसी फिल्में अपना प्रोडक्शन पूरा कर चुकी हैं और इन्हें जल्द ही कला, संस्कृति और युवा विभाग से सरकारी अनुदान मिलेगा।

फिल्म का प्रकार/श्रेणी अनुदान/सब्सिडी की राशि
मैथिली, भोजपुरी, मगही, अंगिका और बज्जिका फिल्में प्रोडक्शन लागत का 50% (अधिकतम ₹4 करोड़)
बिहार की पहचान और कहानी पर आधारित फिल्में 50% प्रोत्साहन (अधिकतम ₹2 करोड़)
हिंदी और अंग्रेजी फिल्में कुल प्रोडक्शन लागत का 25%
स्थानीय कलाकारों का उपयोग भुगतान की गई राशि पर अतिरिक्त 50% अनुदान

शूटिंग के लिए राजगीर, बोधगया, पटना, गया, मुंगेर और चंपारण जैसे इलाके काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। फिल्म मेकर्स की सुविधा के लिए कला और संस्कृति विभाग एक खास वेबसाइट भी शुरू कर रहा है। इस वेबसाइट पर शूटिंग लोकेशन्स की 3D और VR इमेज होंगी, जिससे डायरेक्टर घर बैठे ही लोकेशन का अंदाजा लगा सकेंगे। सरकार फीचर फिल्म, डॉक्यूमेंट्री, टीवी सीरियल और OTT फिल्मों को पूरा सपोर्ट दे रही है।