Bihar के किसानों को अब 12 घंटे मिलेगी सस्ती बिजली, CM सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान
Bihar: राज्य के किसानों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि अब किसानों को सिंचाई के लिए सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक लगातार 12 घंटे बिजली दी जाएगी। यह फैसला राज्य के कई जिलों में सूखे के हालात और
Bihar: राज्य के किसानों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि अब किसानों को सिंचाई के लिए सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक लगातार 12 घंटे बिजली दी जाएगी। यह फैसला राज्य के कई जिलों में सूखे के हालात और सिंचाई की दिक्कतों को देखते हुए लिया गया है ताकि खेती के काम में कोई रुकावट न आए।
यह महत्वपूर्ण निर्णय केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ हुई एक हाई-लेवल मीटिंग के दौरान लिया गया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि एग्रीकल्चर फीडर के जरिए बिजली की सप्लाई बिना किसी बाधा के सुनिश्चित की जाए। इस योजना के तहत किसानों को कृषि विद्युत कनेक्शन पर करीब 55 पैसे प्रति यूनिट की बहुत कम दर पर बिजली मिलेगी।
सरकार खेती की लागत कम करने के लिए कृषि उपभोक्ताओं को बिजली दरों पर लगभग 93% सब्सिडी दे रही है। इसके अलावा, कृषि विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन की प्रक्रिया को भी आसान बनाया गया है और इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। राज्य में अब तक 2,700 से ज्यादा एग्रीकल्चर फीडर लगाए जा चुके हैं जिससे सिंचाई के लिए अलग से बिजली मिल सके।
बैठक में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से PM-KUSUM योजना के तहत कृषि फीडरों के सोलराइजेशन के काम में तेजी लाने को कहा है। साथ ही PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को भी प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों और आम लोगों को इसका लाभ मिल सके। राज्य में हरित हाइड्रोजन नीति तैयार करने और ऊर्जा क्षेत्र में प्राइवेट निवेश लाने पर भी विचार किया गया है।