Bihar में फैजल खान के बॉडीगार्ड्स के हथियारों में मिली बड़ी गड़बड़ी, पुलिस जांच में खुला अवैध नौकरी का राज

Bihar: पटना में फैजल खान के बॉडीगार्ड्स के हथियारों की जांच में पुलिस को कई चौंकाने वाली बातें पता चली हैं। पुलिस ने केस डायरी में कुछ गंभीर पॉइंट्स जोड़े हैं, जिससे आने वाले समय में खान सर और उनके सुरक्षाकर्मियों की मुश

Bihar: पटना में फैजल खान के बॉडीगार्ड्स के हथियारों की जांच में पुलिस को कई चौंकाने वाली बातें पता चली हैं। पुलिस ने केस डायरी में कुछ गंभीर पॉइंट्स जोड़े हैं, जिससे आने वाले समय में खान सर और उनके सुरक्षाकर्मियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। टाउन डीएसपी-01 ने बताया कि फायरिंग में जिस हथियार का इस्तेमाल हुआ था, वह तालेबर सिंह का था।

जांच में सामने आया कि तालेबर सिंह उत्तर प्रदेश के कासगंज का रहने वाला है। उसके हथियार लाइसेंस का परमिट पूरे भारत के लिए मान्य नहीं था। वह बिना किसी वैध अनुमति के यूपी से बिहार हथियार लेकर आया और यहां बॉडीगार्ड की नौकरी करने लगा। पुलिस के मुताबिक, जब फैजल खान ने उसे काम पर रखा, तब उसका पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं कराया गया था। इस पूरी बात की जानकारी स्थानीय प्रशासन या आर्म्स मजिस्ट्रेट को नहीं दी गई थी।

वहीं दूसरे बॉडीगार्ड प्रदीप कुमार के मामले में भी गड़बड़ी मिली है। प्रदीप के पास ऑल इंडिया लाइसेंस था और उसका हथियार यूपी के मैनपुरी का है। लेकिन यह लाइसेंस उसे उसके पिता की हत्या के बाद सिर्फ अपनी रक्षा (सेल्फ डिफेंस) के लिए मिला था। आरोप है कि प्रदीप ने एक सिक्योरिटी एजेंसी के साथ मिलकर निजी फायदे के लिए इस हथियार का गलत इस्तेमाल किया, जो नियमों के खिलाफ है।

टाउन एसडीपीओ-1 ने जानकारी दी कि इस मामले की कानूनी और वैज्ञानिक जांच चल रही है। हथियारों के कागजों में बड़ी अनियमितताएं मिली हैं, इसलिए उनके लाइसेंस रद्द किए जा सकते हैं और हथियार जब्त किए जा सकते हैं। फिलहाल दोनों बॉडीगार्ड जेल में बंद हैं और फायरिंग मामले में उन्हें कोर्ट से सजा हो सकती है।