Bihar में एक्सप्रेसवे और फोरलेन प्रोजेक्ट्स की रफ्तार बढ़ेगी, सचिव पंकज कुमार पाल ने दिए कड़े निर्देश
Bihar: राज्य में सड़कों के जाल को मजबूत करने और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करने के लिए सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। बुधवार को पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने एक हाई-लेवल मीटिंग की। इस बैठ
Bihar: राज्य में सड़कों के जाल को मजबूत करने और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करने के लिए सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। बुधवार को पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने एक हाई-लेवल मीटिंग की। इस बैठक में उन्होंने साफ कहा कि नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे के काम में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सचिव पंकज कुमार पाल ने विशेष रूप से ‘यूटिलिटी शिफ्टिंग’ यानी बिजली के खंभों और पाइपलाइनों को हटाने के काम में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिया कि इन कामों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि सड़क निर्माण का काम बिना रुके आगे बढ़ सके। सरकार का लक्ष्य है कि राज्य की बड़ी सड़क परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा कर जनता तक पहुँचाया जाए।