Bihar में सीमेंट ट्रक से 43 लाख की शराब जब्त, हरियाणा का चालक गिरफ्तार
Bihar: पटना के अगमकुआं इलाके में उत्पाद विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की है। यहां गांधी सेतु के पास धनुकुडी मोड़ के पास एक सीमेंट लदे ट्रक की तलाशी ली गई, जिसमें से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इस खेप की कीमत करी
Bihar: पटना के अगमकुआं इलाके में उत्पाद विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की है। यहां गांधी सेतु के पास धनुकुडी मोड़ के पास एक सीमेंट लदे ट्रक की तलाशी ली गई, जिसमें से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इस खेप की कीमत करीब 43 लाख रुपये बताई जा रही है।
उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त Prem Prakash ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद मद्य निषेध निरीक्षक Ajit Kumar के नेतृत्व में टीम ने यह छापेमारी की। ट्रक में सीमेंट के बोरों के नीचे शराब के 400 कॉर्टन छिपाकर रखे गए थे। कुल मिलाकर 3600 लीटर शराब जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 43 लाख 24 रुपये है।
पुलिस ने हरियाणा नंबर का ट्रक जब्त कर लिया है और चालक Bintu Kumar को गिरफ्तार किया है, जो रोहतक का रहने वाला है। टीम अब इस बात की जांच कर रही है कि यह शराब कहां पहुंचाई जानी थी। इस छापेमारी टीम में दारोगा सोनम कुमारी, असानिल डब्लू कुमार और सिपाही अभिजीत, सुरेंद्र, संदीप और खुशबू शामिल थे।
इसी तरह की एक और घटना पुनपुन में सामने आई है। वहां पुलिस ने एक Scorpio गाड़ी को पकड़ा, जिसमें 180 एमएल की 1385 बोतलें विदेशी शराब बरामद हुई। यह गाड़ी अलाउद्दीनचक के रास्ते फुलवारी होते हुए पटना की ओर जा रही थी। हालांकि, इस मामले में तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा।