Bihar में NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले EOU अलर्ट, पेपर लीक के संदिग्धों पर कड़ी नजर
Bihar: नीट-यूजी 2026 की दोबारा होने वाली परीक्षा को लेकर बिहार पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस यूनिट (EOU) पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। 21 जून को होने वाली इस परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Bihar: नीट-यूजी 2026 की दोबारा होने वाली परीक्षा को लेकर बिहार पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस यूनिट (EOU) पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। 21 जून को होने वाली इस परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। EOU उन सभी संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगरानी रख रही है जो परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं।
बता दें कि NEET-UG 2026 की पहली परीक्षा 3 मई 2026 को हुई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद इसे 12 मई 2026 को रद्द कर दिया गया था। अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इसकी पुनर्परीक्षा 21 जून 2026 को तय की है। इस बार लगभग 22 से 23 लाख परीक्षार्थी दोबारा परीक्षा में शामिल होंगे।
बिहार पुलिस की EOU को इस पूरे मामले की जांच और साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए नोडल यूनिट बनाया गया है। विभाग ने अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों के लिए एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर किसी को भी व्हाट्सएप, टेलीग्राम या फर्जी कॉल के जरिए प्रश्न पत्र या आंसर शीट दिलाने का झांसा दिया जाता है, तो वह पूरी तरह धोखाधड़ी है।
EOU ने साफ किया है कि ऐसे किसी भी संपर्क या दावे पर भरोसा न करें। जो लोग पेपर उपलब्ध कराने का दावा कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी रखने के लिए पुलिस की टीमें लगातार एक्टिव हैं ताकि छात्रों के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ न हो सके।