Bihar के डुमरांव ग्रिड का ऊर्जा सचिव ने किया औचक निरीक्षण, बिजली अधिकारियों में मचा हड़कंप
Bihar/Buxar: बिहार सरकार के ऊर्जा विभाग के सचिव और BSPHCL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक अजय यादव (IAS) ने रविवार को डुमरांव स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का अचानक दौरा किया। छुट्टी के दिन हुए इस औचक निरीक्षण से ग्रिड प
Bihar/Buxar: बिहार सरकार के ऊर्जा विभाग के सचिव और BSPHCL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक अजय यादव (IAS) ने रविवार को डुमरांव स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का अचानक दौरा किया। छुट्टी के दिन हुए इस औचक निरीक्षण से ग्रिड परिसर और बिजली विभाग के अधिकारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
निरीक्षण के दौरान ऊर्जा सचिव अजय यादव ने ग्रिड की पूरी परिचालन व्यवस्था और बिजली आपूर्ति के इंतजामों को करीब से देखा। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों से कामकाज की जानकारी ली और व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।
अजय यादव ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बिना किसी रुकावट के यानी निर्बाध होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने ग्रिड परिसर में सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने के आदेश दिए ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।