Bihar में बिजली सेवाओं का होगा पूर्ण डिजिटलीकरण, उपभोक्ताओं को मिलेगी पारदर्शी और तेज सुविधा

Bihar: बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य का ऊर्जा विभाग अब बिजली सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल बनाने की तैयारी में है। इसका मकसद आम लोगों को बिजली से जुड़ी सेवाएं पारदर्शी और तेज तरीके से देना है, ताकि उन्

Bihar: बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य का ऊर्जा विभाग अब बिजली सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल बनाने की तैयारी में है। इसका मकसद आम लोगों को बिजली से जुड़ी सेवाएं पारदर्शी और तेज तरीके से देना है, ताकि उन्हें दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।

सोमवार को ऊर्जा सचिव और BSPHCL के अध्यक्ष अजय यादव (IAS) ने विभाग की डिजिटल परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय कार्यालयों में ‘e-office’ सिस्टम को पूरी तरह लागू करने और Cyber Security Operations Center (C-SOC) को मजबूत करने के कड़े निर्देश दिए हैं। बैठक में South Bihar Power Distribution Company Limited के MD सौरभ जोरवाल भी मौजूद थे।

अजय यादव ने कहा कि डिजिटल सिस्टम के सही इस्तेमाल से कामकाज में पारदर्शिता आएगी और जवाबदेही बढ़ेगी। इससे बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर और सरल सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने आईटी नेटवर्क की 24 घंटे निगरानी करने और साइबर खतरों से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया है।

विभाग इन मुख्य डिजिटल प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है:

  • Revenue Management System (RMS): इसके जरिए बिलिंग, वसूली और वित्तीय निगरानी आसान होगी।
  • Enterprise Resource Planning (ERP): मानव संसाधन, वित्त और खरीद जैसी प्रक्रियाओं को डिजिटल किया जाएगा।
  • Suvidha Bihar App: इस ऐप से लोग घर बैठे बिजली बिल का भुगतान, नए कनेक्शन के लिए आवेदन और शिकायतों का निपटारा कर सकेंगे।
  • C-SOC: बिजली क्षेत्र के नेटवर्क को साइबर हमलों से बचाने के लिए 24×7 निगरानी रखी जाएगी।