Bihar: बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर है। बिहार विद्युत विनियामक आयोग (BERC) ने राज्य में नया बिजली टैरिफ लागू कर दिया है। अब दिन के समय बिजली का इस्तेमाल करना आपकी जेब के लिए सस्ता पड़ेगा। नए नियमों के अन
Bihar: बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर है। बिहार विद्युत विनियामक आयोग (BERC) ने राज्य में नया बिजली टैरिफ लागू कर दिया है। अब दिन के समय बिजली का इस्तेमाल करना आपकी जेब के लिए सस्ता पड़ेगा। नए नियमों के अनुसार, दिन में 8 घंटे बिजली इस्तेमाल करने पर उपभोक्ताओं को 20 फीसदी की छूट दी जाएगी। यह व्यवस्था 1 अप्रैल 2026 से पूरे राज्य में प्रभावी हो चुकी है, जिससे करीब 87 लाख स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को सीधा फायदा होगा।
कब मिलेगी सस्ती बिजली और किन घंटों में लगेगा ज्यादा पैसा?
नए टाइम ऑफ डे (ToD) टैरिफ के तहत बिजली की दरें अब घड़ी की सुइयों के हिसाब से तय होंगी। ऊर्जा विभाग ने बिजली की खपत को मैनेज करने के लिए यह बदलाव किया है।
- ऑफ-पीक समय (सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे): इस दौरान बिजली की दरों में 20% की छूट मिलेगी।
- पीक समय (शाम 5 बजे से रात 11 बजे): इस समय बिजली महंगी होगी। घरेलू ग्राहकों को 10% और कमर्शियल ग्राहकों को 20% तक अतिरिक्त चार्ज देना होगा।
- सामान्य समय (रात 11 बजे से सुबह 9 बजे): इस दौरान बिजली की पुरानी सामान्य दरें ही लागू रहेंगी।
स्मार्ट मीटर और टैरिफ से जुड़ी खास बातें
बिहार में बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए आयोग ने कई बड़े कदम उठाए हैं। ऊर्जा विभाग के सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस कदम से पीक ऑवर्स के दौरान बिजली ग्रिड पर दबाव कम होगा।
| सुविधा |
नियम और जानकारी |
| किसे मिलेगा लाभ |
सभी स्मार्ट मीटर उपभोक्ता और 10kW से अधिक लोड वाले ग्राहक |
| फ्री बिजली |
90% घरेलू ग्राहकों को मिलने वाली 125 यूनिट फ्री बिजली जारी रहेगी |
| ग्रीन टैरिफ |
अतिरिक्त 0.68 रुपये प्रति यूनिट देकर चुन सकते हैं रिन्यूएबल एनर्जी |
| टैरिफ में बदलाव |
कुल बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है |
आयोग के अध्यक्ष अमीर सुबहानी ने साफ किया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बिजली दरों में कोई ओवरऑल इजाफा नहीं किया गया है। बल्कि स्लैब को कम करके प्रक्रिया को सरल बनाया गया है, जिससे छोटे व्यापारियों और आम घरों को बिल में राहत मिल सकेगी।