Bihar में शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था सुधारने की तैयारी, 4 विभागों के लिए बनेगा एक कल्याण निदेशालय

Bihar: राज्य में पढ़ाई और परीक्षा के तौर-तरीकों को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऐलान किया है कि शिक्षा से जुड़े चार अलग-अलग विभागों को मिलाकर एक कल्याण निदेशालय बनाया जाए

Bihar: राज्य में पढ़ाई और परीक्षा के तौर-तरीकों को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऐलान किया है कि शिक्षा से जुड़े चार अलग-अलग विभागों को मिलाकर एक कल्याण निदेशालय बनाया जाएगा। इस कदम का मुख्य मकसद राज्य की एजुकेशन व्यवस्था और एग्जाम कंडक्टिंग प्रोसेस में सुधार लाना है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने युवाओं को बिहार का भविष्य बताते हुए कहा कि उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उनका मानना है कि आने वाली पीढ़ी ही राज्य का नवनिर्माण करेगी, इसलिए शिक्षा व्यवस्था का मजबूत होना जरूरी है। इस नए निदेशालय के बनने से प्रशासनिक काम आसान होंगे और छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं में सुधार होगा।