Bihar के रजौन में पृथ्वी दिवस पर पौधरोपण, कस्तूरबा विद्यालयों में छात्राओं और वन अधिकारियों ने लगाए 50 पौधे

Bihar/Rajoun: बिहार पृथ्वी दिवस के मौके पर रविवार को रजौन प्रखंड के धौनी और मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पौधरोपण किया गया। इस अभियान में स्कूल की छात्राओं और वन विभाग के अधिकारियों ने मिलकर कुल 50

Bihar/Rajoun: बिहार पृथ्वी दिवस के मौके पर रविवार को रजौन प्रखंड के धौनी और मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पौधरोपण किया गया। इस अभियान में स्कूल की छात्राओं और वन विभाग के अधिकारियों ने मिलकर कुल 50 पौधे लगाए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को बचाने का संदेश देना और लोगों को प्रकृति से जोड़ना था।

बता दें कि बिहार में हर साल 9 अगस्त को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत साल 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की थी ताकि राज्य में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले। इसी कड़ी में 9 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी पटना के लोक सेवक आवास परिसर में कल्पतरु और रुद्राक्ष के पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि पर्यावरण संरक्षण को एक जन-अभियान बनाया जाए। उन्होंने 11 सूत्री संकल्पों को जीवन में अपनाने की बात कही है, जिसमें हर व्यक्ति द्वारा साल में कम से कम एक पौधा लगाना और उसकी पूरी देखभाल करना शामिल है। रजौन के दोनों कस्तूरबा विद्यालयों में हुए इस कार्यक्रम के जरिए छात्राओं को भी पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।