Lucknow में बिहार का ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, UP STF और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Lucknow: उत्तर प्रदेश एसटीएफ और बिहार पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के ड्रग्स तस्कर विकास कुमार को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और राजधानी लखनऊ में छिपकर रह रहा था। पुलिस को इसकी

Lucknow: उत्तर प्रदेश एसटीएफ और बिहार पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के ड्रग्स तस्कर विकास कुमार को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और राजधानी लखनऊ में छिपकर रह रहा था। पुलिस को इसकी सटीक जानकारी मिली थी, जिसके बाद जाल बिछाकर उसे पकड़ा गया।

विकास कुमार बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा थाना क्षेत्र में दर्ज एक ड्रग्स तस्करी के मामले में वांछित था। यूपी एसटीएफ और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र में शहीद पथ के पास से उसकी गिरफ्तारी की।

गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से 10,590 रुपये भारतीय मुद्रा, 110 नेपाली मुद्रा और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गोमतीनगर विस्तार थाने में दाखिल कराया है।

प्रारंभिक पूछताछ में विकास कुमार ने तस्करी से जुड़ी कई अहम जानकारियां दी हैं। अब पुलिस उससे विस्तार से पूछताछ कर रही है ताकि इस ड्रग्स नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। फिलहाल आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर बिहार ले जाने की तैयारी की जा रही है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।