Bihar में गन्ना किसानों के लिए बनेगी अलग डिजिटल आईडी, घर बैठे मिलेंगी सरकारी सुविधाएं

Bihar: बिहार के गन्ना उत्पादक किसानों के लिए अब एक अलग डिजिटल पहचान यानी डिजिटल आईडी बनाई जाएगी। गन्ना विकास विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है और इसके लिए एक नई वेबसाइट भी तैयार की गई है। इस नई व्यवस्था से किसानों को अब

Bihar: बिहार के गन्ना उत्पादक किसानों के लिए अब एक अलग डिजिटल पहचान यानी डिजिटल आईडी बनाई जाएगी। गन्ना विकास विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है और इसके लिए एक नई वेबसाइट भी तैयार की गई है। इस नई व्यवस्था से किसानों को अब छोटे-छोटे कामों के लिए चीनी मिल के दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

बिहार गन्ना आयुक्त Anil Kumar Jha ने सभी गन्ना उत्पादक जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे किसानों के बीच इस डिजिटल आईडी को लेकर जागरूकता अभियान चलाएं। मुजफ्फरपुर के सहायक गन्ना आयुक्त Remant Jha के मुताबिक, यह डिजिटल आईडी सामान्य किसान आईडी से अलग होगी। इसमें किसान की जुड़ी हुई चीनी मिल, बैंक खाते और जमीन की पूरी जानकारी दर्ज होगी।

इस डिजिटल आईडी के जरिए किसान घर बैठे ही कई काम कर सकेंगे। अब गन्ने की आपूर्ति के लिए ऑनलाइन चालान बुक करना और गन्ने की पेईमेंट सीधे बैंक खाते में DBT के जरिए पाना आसान हो जाएगा। साथ ही, जो किसान सहकारी समितियों से जुड़े हैं, वे अपने लोन से जुड़ी प्रक्रियाएं भी डिजिटल तरीके से पूरी कर पाएंगे।

सरकार ने इस सिस्टम को पारदर्शी बनाने के लिए AgriStack प्लेटफॉर्म का सहारा लिया है। जिन किसानों के पास यह डिजिटल आईडी होगी, उन्हें नर्सरी स्थापना और फाउंडेशन सीड उत्पादन जैसे विभागीय कार्यक्रमों में प्राथमिकता दी जाएगी। इससे पहले भी सरकार ने 13 अंकों की DBT आईडी और बिहार कृषि ऐप के जरिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया था ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे सही व्यक्ति तक पहुंचे।