Bihar के डिग्री कॉलेजों में 1 जुलाई से नहीं शुरू होगी पढ़ाई, तैयारी अधूरी होने से सरकार ने टाली तारीख
Bihar: राज्य के 211 नए डिग्री कॉलेजों में 1 जुलाई से पढ़ाई शुरू होने वाली थी, लेकिन अब यह संभव नहीं हो पाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहले इसकी घोषणा की थी, लेकिन अब इस योजना को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। अब मुख्य
Bihar: राज्य के 211 नए डिग्री कॉलेजों में 1 जुलाई से पढ़ाई शुरू होने वाली थी, लेकिन अब यह संभव नहीं हो पाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहले इसकी घोषणा की थी, लेकिन अब इस योजना को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। अब मुख्यमंत्री की सहमति के बाद ही पढ़ाई शुरू करने की नई तारीख बताई जाएगी।
उच्च शिक्षा विभाग अब कोशिश कर रहा है कि जुलाई के पहले हफ्ते में किसी भी तरह पढ़ाई शुरू कराई जा सके। नए सत्र का उद्घाटन खुद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। इस देरी का सबसे बड़ा कारण कॉलेजों में तैयारी का पूरा न होना है। विभाग के पास अभी तक नामांकित छात्रों की सूची और शिक्षकों की उपलब्धता का सही ब्यौरा नहीं है।
शिक्षकों की कमी एक बड़ी समस्या बनकर उभरी है। छह मुख्य विषयों के लिए सहायक प्रोफेसरों की तैनाती नहीं हो पाई है। सरकार ने इन कॉलेजों के लिए कुल 9,284 नए पद मंजूर किए थे, जिसमें 6,752 शिक्षक और 2,532 गैर-शिक्षण कर्मचारी शामिल हैं। बीच में NET, JRF या PhD योग्य शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर रखने का फैसला लिया गया था, लेकिन विरोध के बाद इसे वापस लेना पड़ा।
सिर्फ शिक्षक ही नहीं, कॉलेजों में बुनियादी सुविधाओं का भी भारी अभाव है। कई कॉलेजों में डेस्क-बेंच, बिजली, पानी, शौचालय, ब्लैकबोर्ड और कंप्यूटर जैसी जरूरी चीजें अब तक नहीं पहुंची हैं। इसके अलावा विभागीय स्तर पर लिए गए फैसलों में बार-बार बदलाव होने की वजह से भी काम समय पर पूरा नहीं हो सका। राजभवन ने भी पहले शिक्षा विभाग के एकतरफा फैसलों पर आपत्ति जताई थी।