Bihar की बेटी भावना कंठ बनीं देश की पहली महिला ‘टॉप गन’, वायुसेना का सबसे कठिन कोर्स पूरा किया
Bihar: दरभंगा जिले की रहने वाली भावना कंठ ने भारतीय वायुसेना में एक नया इतिहास रच दिया है। वह देश की पहली महिला फाइटर पायलट बनी हैं जिन्होंने वायुसेना के सबसे कठिन ‘फाइटर कॉम्बैट लीडर’ (FCL) कोर्स को पूरा किय
Bihar: दरभंगा जिले की रहने वाली भावना कंठ ने भारतीय वायुसेना में एक नया इतिहास रच दिया है। वह देश की पहली महिला फाइटर पायलट बनी हैं जिन्होंने वायुसेना के सबसे कठिन ‘फाइटर कॉम्बैट लीडर’ (FCL) कोर्स को पूरा किया है। इस उपलब्धि के बाद उन्हें भारत की पहली महिला ‘टॉप गन’ पायलट के रूप में पहचान मिली है।
स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने अगस्त 2026 में ग्वालियर के टैक्टिक्स एंड एयर कॉम्बैट डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (TACDE) से यह कोर्स पूरा किया। यह 20 हफ्ते का एक बेहद कठिन प्रोग्राम होता है, जिसमें वायुसेना के केवल 1 प्रतिशत फाइटर पायलट ही चुने जाते हैं। इस कोर्स को पूरा करने के बाद अब वह हवा में लड़ाकू रणनीतियां बनाने और जटिल मिशनों का नेतृत्व करने में सक्षम होंगी।
भावना कंठ जून 2016 में वायुसेना में शामिल होने वाली पहली महिला फाइटर पायलटों के बैच का हिस्सा थीं। इससे पहले उन्होंने मई 2019 में दिन के समय लड़ाकू मिशनों के लिए मंजूरी पाकर और जनवरी 2021 में गणतंत्र दिवस परेड की झांकी में शामिल होकर अपनी काबिलियत साबित की थी। TACDE संस्थान वायुसेना का सबसे प्रमुख केंद्र है जहाँ लड़ाकू विमानों के संचालन और हथियारों के इस्तेमाल की उन्नत ट्रेनिंग दी जाती है।