Bihar के दरभंगा में पत्नी की बेरहमी से हत्या, सिर धड़ से अलग कर आरोपी पति हुआ फरार

Bihar/Darbhanga: दरभंगा जिले के बाजीतपुर थाना क्षेत्र के जैतूका गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। वारदात को

Bihar/Darbhanga: दरभंगा जिले के बाजीतपुर थाना क्षेत्र के जैतूका गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया है।

इस घटना के दौरान आरोपी ने अपनी क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। उसने महिला के दोनों बच्चों को एक दूसरे कमरे में बंद कर दिया था ताकि वे कुछ देख या सुन न सकें। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो एक नाबालिग बेटे को कमरे में बंद पाया गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से खून से सने हुए हथियार बरामद किए हैं। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। गांव में इस घटना के बाद से काफी तनाव और दुख का माहौल है।