Bihar के दरभंगा में सड़क हादसा, बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौत

Bihar/Darbhanga: दरभंगा जिले के फेकला थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहाँ एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार मोटरसाइकिल बिजली के खंभे से जा टकराई। इस टक्कर में बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्

Bihar/Darbhanga: दरभंगा जिले के फेकला थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहाँ एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार मोटरसाइकिल बिजली के खंभे से जा टकराई। इस टक्कर में बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसा तेलिया पोखर के पास हुआ, जहाँ बाइक सवार युवक घोड़ियां से पड़री चौक की ओर जा रहे थे। मृतकों की पहचान सुंदर सदा (20 वर्ष) और अजय सदा (21 वर्ष) के रूप में हुई है। सुंदर सदा गोढ़िया कुशोथर गांव के रहने वाले थे, जबकि अजय सदा खरथूआ गांव के निवासी थे। बताया जा रहा है कि दोनों युवक मजदूरी का काम करते थे और काम खत्म कर घर लौट रहे थे।

घटना की जानकारी मिलते ही फेकला थाना पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत DMCH (दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल) पहुँचाया। वहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। फेकला थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।