Bihar में कुख्यात संजय सिंह पटना स्टेशन से गिरफ्तार, 23 केस दर्ज; सीतामढ़ी में हाजत से भागा इनामी बदमाश

Bihar: बिहार और झारखंड के इलाके में खौफ का पर्याय रहे कुख्यात अपराधी संजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। संजय सिंह को 29-30 जून 2026 की दरमियानी रात पटना रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया। बिहार STF और पटना पुलिस ने इस बड

Bihar: बिहार और झारखंड के इलाके में खौफ का पर्याय रहे कुख्यात अपराधी संजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। संजय सिंह को 29-30 जून 2026 की दरमियानी रात पटना रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया। बिहार STF और पटना पुलिस ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है जब वह अपने परिवार के साथ दिल्ली से लौट रहा था।

संजय सिंह मसौढ़ी का रहने वाला है और उसने साल 1995-96 में अपने चार साथियों के साथ मिलकर ‘पांडव सेना’ नाम का गैंग बनाया था। पुलिस के मुताबिक उस पर हत्या, रंगदारी, लूट, डकैती और अवैध खनन जैसे संगीन मामलों में 23 से 26 केस दर्ज हैं। उसके पास से पहले AK-47 भी बरामद हो चुकी है। पुलिस इस गिरफ्तारी को संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी मान रही है।

गिरफ्तारी के बाद संजय सिंह की पत्नी ने एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने बताया कि वह अपने पति और बच्चों के साथ दिल्ली से Vikramshila Express के जरिए पटना आ रही थीं, तभी पुलिस ने उनके पति को पकड़ लिया। वीडियो में उन्होंने अपने पति की सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई है।

वहीं दूसरी तरफ सीतामढ़ी जिले से पुलिस के लिए एक बुरी खबर आई है। परिहार थाना पुलिस की हिरासत से 25,000 रुपये का इनामी बदमाश प्रभु भगत फरार हो गया। वह हाजत के शौचालय का रोशनदान तोड़कर भागा। उसे रविवार शाम को 1 किलो चरस के साथ पकड़ा गया था। इस बड़ी लापरवाही के बाद पुलिस ने तीन चौकीदारों को सस्पेंड कर दिया है।