Bihar में अपराधियों का तांडव, दरभंगा में युवक को सरेआम मारी गोली, सीवान में चाकूबाजी में 4 घायल

Bihar: राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और लोग खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं। दरभंगा और सीवान जिलों में गुरुवार को दो बड़ी वारदातें हुईं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। कहीं सरेआम गोलीबारी हुई तो कहीं एक सनकी

Bihar: राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और लोग खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं। दरभंगा और सीवान जिलों में गुरुवार को दो बड़ी वारदातें हुईं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। कहीं सरेआम गोलीबारी हुई तो कहीं एक सनकी युवक ने चाकू से कई लोगों पर हमला कर दिया।

दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र के निमेठी चौक पर बाइक सवार दो बदमाशों ने एयरटेल कंपनी के कर्मचारी संजीव कुमार सिंह को निशाना बनाया और उन्हें गोली मार दी। घायल संजीव को तुरंत DMCH रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा देखा गया और उन्होंने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। बेनीपुर SDPO बासुकीनाथ झा ने घटना की पुष्टि की है और पुलिस ने मौके से दो खोखे बरामद किए हैं। पुलिस अब CCTV फुटेज के जरिए हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

इसी चौक पर जून 2023 में भी तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी, जिससे स्थानीय लोग अब और ज्यादा डरे हुए हैं। ग्रामीण एसपी ने मामले की कमान संभाल ली है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

दूसरी तरफ, सीवान के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपिया गांव में एक सनकी युवक ने खूनी खेल खेला। उसने एक युवती समेत चार लोगों पर चाकू से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। घायलों की पहचान नूरजा परवीन, रहमुद्दीन, सईद और संदीप शर्मा के रूप में हुई है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी का व्यवहार पहले से ही असामान्य था और वह छोटी बातों पर झगड़ा करता था। आरोपी फिलहाल फरार है और हुसैनगंज थाना पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।