Bihar में क्राइम का कहर, बांका डबल मर्डर का खुलासा, भोजपुर में जमीन विवाद में युवक की हत्या

Bihar: राज्य में अपराध की कई बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। बांका में हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है, वहीं भोजपुर में जमीन के झगड़े को लेकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसके अलावा औरंगाबाद पुलिस ने

Bihar: राज्य में अपराध की कई बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। बांका में हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है, वहीं भोजपुर में जमीन के झगड़े को लेकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसके अलावा औरंगाबाद पुलिस ने दो बड़े इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।

बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के धर्मराय गांव में 5 जुलाई को सिट्टू सिंह और गुंजन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बांका एसपी अमितेश कुमार के मुताबिक, यह मामला आपसी विवाद से जुड़ा था। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 जुलाई को आरोपी सोमनाथ सिंह को बेगूसराय के बरौनी से गिरफ्तार किया। सोमनाथ घटना के दौरान घायल हो गया था और एक प्राइवेट क्लिनिक में इलाज करा रहा था। इस केस में मुख्य आरोपी सचिन सिंह अब भी फरार है, जिसकी तलाश में छापेमारी जारी है। जांच में यह भी पता चला है कि शूटरों ने भागलपुर में रहकर करीब एक महीने तक मृतकों की रेकी की थी।

वहीं भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र के खड़ाव गांव में 8 जुलाई की सुबह जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां भाजपा युवा नेता और पंचायत अध्यक्ष विक्रांत कुमार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद घायल विक्रांत को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही अनिल सिंह को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इस वारदात के बाद से गांव के लोगों में काफी डर का माहौल है।

दूसरी तरफ औरंगाबाद पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 50-50 हजार रुपये के इनामी अपराधियों को दबोचा है। पहले मामले में यूपी-बिहार में सक्रिय सुजीत कुमार उर्फ गुड्डू यादव को गिरफ्तार किया गया, जिस पर लूट और शराबबंदी कानून समेत 10 केस दर्ज हैं। दूसरे मामले में 12 जून को कोहाड़ गांव में हुई डकैती के आरोपी रामाधार चौधरी को पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से लूटे गए जेवर बरामद किए हैं और उन जेवरों को खरीदने वाले सुनार राजू सेठ को भी गिरफ्तार किया है।