Bihar में आकाशदीप और मुकेश कुमार बने DSP, खेल कोटे से मिली नियुक्ति, जारी रहेगा क्रिकेट करियर

Bihar: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी आकाशदीप और मुकेश कुमार अब बिहार पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक (DSP) की जिम्मेदारी संभालेंगे। सोमवार को दोनों क्रिकेटरों ने बिहार पुलिस मुख्यालय में अपना योगदान दिया। राज्य सरकार ने खेल को

Bihar: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी आकाशदीप और मुकेश कुमार अब बिहार पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक (DSP) की जिम्मेदारी संभालेंगे। सोमवार को दोनों क्रिकेटरों ने बिहार पुलिस मुख्यालय में अपना योगदान दिया। राज्य सरकार ने खेल कोटे के तहत इन दोनों खिलाड़ियों की नियुक्ति की है। इस मौके पर डीजीपी विनय कुमार और आइजी मुख्यालय मनोज कुमार मौजूद रहे।

बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति नियमावली के मुताबिक इन दोनों क्रिकेटरों को पुलिस सेवा के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय रहना होगा। नियुक्ति की शर्तों के तहत उन्हें अगले पांच सालों तक एक सक्रिय खिलाड़ी के तौर पर अलग-अलग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना अनिवार्य होगा। इसके लिए दोनों खिलाड़ियों को एक बांड भी देना होगा।

इस फैसले से यह साफ है कि पुलिस सेवा में आने के बाद भी उनका क्रिकेट करियर प्रभावित नहीं होगा और वे खेल जारी रख सकेंगे। राज्य सरकार ने खेल कोटे से यह नियुक्ति कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की कोशिश की है। अब आकाशदीप और मुकेश कुमार को अपनी नई प्रशासनिक जिम्मेदारी और क्रिकेट के बीच संतुलन बनाना होगा।