Bihar की अक्षरा गुप्ता ने क्रिकेट में रचा इतिहास, 126 गेंदों में जड़ा नाबाद तिहरा शतक
Bihar: बिहार की एक युवा महिला क्रिकेटर अक्षरा गुप्ता ने मैदान पर ऐसा तूफान मचाया कि पूरा क्रिकेट जगत हैरान है। भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड ग्राउंड पर खेले गए बिहार अंडर-19 महिला वन-डे ट्रॉफी टूर्नामेंट में अक्षरा ने नाबाद
Bihar: बिहार की एक युवा महिला क्रिकेटर अक्षरा गुप्ता ने मैदान पर ऐसा तूफान मचाया कि पूरा क्रिकेट जगत हैरान है। भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड ग्राउंड पर खेले गए बिहार अंडर-19 महिला वन-डे ट्रॉफी टूर्नामेंट में अक्षरा ने नाबाद तिहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया। उनकी इस पारी ने न केवल उनकी टीम को बड़ी जीत दिलाई बल्कि घरेलू क्रिकेट के रिकॉर्ड्स को भी हिला कर रख दिया।
पूर्वी चंपारण के रक्सौल की रहने वाली 15 वर्षीय अक्षरा गुप्ता ने अपनी टीम की कप्तानी करते हुए सिर्फ 126 गेंदों में 306 रन बनाए। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी की रफ्तार से सबको चौंका दिया और मात्र 16 गेंदों में अपना अर्धशतक और 34 गेंदों में शतक पूरा कर लिया। उनकी इस पारी में 55 चौके और 8 छक्के शामिल थे। अक्षरा का स्ट्राइक रेट 242.86 रहा और वह करीब 233 मिनट तक क्रीज पर टिकी रहीं।
अक्षरा की इस धमाकेदार पारी की बदौलत उनकी टीम ए ने टीम सी को 329 रनों के भारी अंतर से हराया। यह इस टूर्नामेंट की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम सी की पूरी टीम 21.3 ओवर में सिर्फ 121 रन पर सिमट गई। अक्षरा का यह स्कोर भारतीय महिला घरेलू क्रिकेट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। सबसे ज्यादा रन मुंबई की इरा गुप्ता ने बनाए थे जिन्होंने 346 रन जड़े थे।
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के अध्यक्ष हर्षवर्धन और सचिव जियाउल आरफिन ने अक्षरा की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी। अधिकारियों ने कहा कि बिहार की महिला खिलाड़ी राज्य का नाम रोशन कर रही हैं और ऐसे प्रदर्शन से अन्य युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। BCA ने खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर देने की बात भी कही है। अक्षरा को हाल ही में बिहार की अंडर-19 जोनल टीम का कप्तान बनाया गया था और उन्होंने 2025 में भी बिहार को जोनल चैंपियनशिप जिताई थी।