Bihar में भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम, CM सम्राट चौधरी ने लॉन्च किया Triple T फॉर्मूला
Bihar: बिहार में भ्रष्टाचार को खत्म करने और सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। बिहार सतर्कता जागरूकता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में जागरूकता सप्ताह चलाने का
Bihar: बिहार में भ्रष्टाचार को खत्म करने और सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। बिहार सतर्कता जागरूकता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में जागरूकता सप्ताह चलाने का एलान किया। उन्होंने साफ किया कि अब भ्रष्टाचार करने वालों और शॉर्टकट अपनाने वाले अधिकारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री ने इस मुहिम को सफल बनाने के लिए ‘ट्रिपल टी’ (Triple T) की शुरुआत की है। इसमें Technology, Transparency और Trust यानी तकनीक, पारदर्शिता और भरोसे पर जोर दिया गया है। सरकार का मकसद तकनीक के इस्तेमाल से कामकाज को पारदर्शी बनाना है ताकि आम जनता का सिस्टम पर भरोसा बढ़ सके।
अधिकारियों के लिए भी सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। अब सभी अधिकारियों को जनता की शिकायतों का निपटारा 30 दिन के भीतर करना होगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि हर हाल में सुशासन सुनिश्चित किया जाए ताकि आम लोगों को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें और उनका काम समय पर पूरा हो सके।