Bihar में विकास की बड़ी छलांग, CM सम्राट चौधरी ने 11,464 करोड़ की 2,476 योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास

Bihar: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी सरकार के ‘सेवा, संकल्प और समर्पण’ के 100 दिन पूरे होने पर राज्य को बड़ी सौगात दी है। शनिवार को पटना के BIT मेसरा परिसर में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में उन्होंने 11,464

Bihar: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी सरकार के ‘सेवा, संकल्प और समर्पण’ के 100 दिन पूरे होने पर राज्य को बड़ी सौगात दी है। शनिवार को पटना के BIT मेसरा परिसर में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में उन्होंने 11,464 करोड़ रुपये की लागत वाली 2,476 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार जनता की सेवक है और आने वाले समय में बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए काम जारी रहेगा।

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने LNJP अस्पताल में 215 करोड़ रुपये की लागत से बने 400 बिस्तरों वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। इस अस्पताल में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, ट्रॉमा सेंटर और 24 घंटे इमरजेंसी सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही, उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि 15 अगस्त से जिला और अनुमंडलीय अस्पताल मरीजों को बिना ठोस वजह के रेफर नहीं करेंगे, ऐसा करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।

उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एक बड़ा रोडमैप तैयार किया है। अगले पांच वर्षों में राज्य में 25 नई चीनी मिलें लगाई जाएंगी और 20 नवंबर तक 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश लाने का लक्ष्य रखा गया है। हर जिले में कम से कम एक बड़ा उद्योग लगाने की योजना है, जिसमें PPP मॉडल का इस्तेमाल होगा।

परियोजना/क्षेत्र मुख्य विवरण
इलेक्ट्रॉनिक्स हब वैशाली के राजापाकर में बनेगा, 1 लाख रोजगार की उम्मीद
स्टील प्लांट गया में एकीकृत मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर के तहत प्रस्ताव
मरीन ड्राइव पटना के मरीन ड्राइव का 200 किमी तक विस्तार होगा
स्वास्थ्य शिक्षा अधिक नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेज खोलने का निर्देश
प्रशासनिक सुधार अधिकारियों को 12-15 घंटे काम करने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुँचाने के लिए डिजिटल और प्रिंट प्रचार रथ रवाना किए गए हैं। हर महीने के पहले मंगलवार को राज्य भर में सहयोग शिविर लगाए जाते हैं, जिसकी समीक्षा मुख्यमंत्री खुद दूसरे मंगलवार को करते हैं।