Bihar के 16 मेडिकल कॉलेज अब PPP मॉडल पर चलेंगे, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के लिए 6.12 करोड़ मंजूर

Bihar: मुख्यमंत्री Samrat Choudhary की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के स्वास्थ्य और सांस्कृतिक क्षेत्र को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए हैं। बैठक में कुल 17 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण स्वा

Bihar: मुख्यमंत्री Samrat Choudhary की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के स्वास्थ्य और सांस्कृतिक क्षेत्र को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए हैं। बैठक में कुल 17 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं में निजी भागीदारी को बढ़ावा देना है। अब राज्य के 16 मेडिकल कॉलेज और अस्पताल PPP मॉडल के जरिए संचालित किए जाएंगे।

कैबिनेट सचिवालय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव Arvind Kumar Choudhary ने बताया कि इस पहल का मकसद मेडिकल कॉलेजों में शिक्षा, मैनेजमेंट और इलाज की क्वालिटी को बेहतर बनाना है। सरकार ने इसके लिए PricewaterhouseCoopers (PwC) को ट्रांजेक्शन एडवाइजर नियुक्त किया है, जिसके लिए 8.27 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी गई है।

इन 16 संस्थानों में पावापुरी, रहुई, मधेपुरा और पूर्णिया के कॉलेज पहले से चल रहे हैं। वहीं समस्तीपुर, सारण, भोजपुर, मधुबनी, वैशाली, बक्सर, सीवान, बेगूसराय, सीतामढ़ी, जमुई, मुंगेर और सुपौल में निर्माण कार्य जारी है। इन कॉलेजों के साथ एक डेंटल कॉलेज भी इस मॉडल के तहत काम करेगा।

स्वास्थ्य के अलावा, कैबिनेट ने ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ के लिए 6.12 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। कला, संस्कृति और युवा विभाग के सचिव Pranav Kumar ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। इस अभियान के जरिए लोगों में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए तिरंगा यात्रा, वंदे मातरम देशभक्ति संगीत कार्यक्रम, प्रदर्शनी और सरकारी इमारतों की रोशनी जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।