Bihar कैबिनेट की बैठक आज, युवाओं के लिए नौकरियों और नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर
Bihar: बिहार के युवाओं और छात्रों के लिए आज का दिन काफी अहम होने वाला है। पटना के मुख्य सचिवालय में आज शाम 5 बजे कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री Samrat Choudhary करेंगे। इस बैठक में
Bihar: बिहार के युवाओं और छात्रों के लिए आज का दिन काफी अहम होने वाला है। पटना के मुख्य सचिवालय में आज शाम 5 बजे कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री Samrat Choudhary करेंगे। इस बैठक में राज्य के युवाओं के लिए नई नौकरियों और कई जन-कल्याणकारी योजनाओं को मंजूरी दिए जाने की उम्मीद है।
बैठक के बाद शाम 6 बजे एक प्रेस ब्रीफिंग होगी, जिसमें सरकार द्वारा लिए गए फैसलों की आधिकारिक जानकारी दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, इस बार स्वास्थ्य विभाग और Bihar Technical Service Commission (BTSC) के जरिए नई भर्तियों पर खास चर्चा हो सकती है। इसके अलावा शिक्षा, ग्रामीण विकास, सड़क निर्माण, ऊर्जा, नगर विकास, कृषि और प्रशासनिक सुधार जैसे विभागों के जरूरी प्रस्तावों पर भी विचार किया जाएगा।
रोजगार के मोर्चे पर राज्य सरकार काफी सक्रिय दिख रही है। हाल ही में खबर आई है कि 16 कंपनियां बिहार में 1476 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही हैं, जिससे करीब 40,000 से ज्यादा नौकरियां पैदा होने की संभावना है। वहीं, मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने हाल ही में भागलपुर में एक डिग्री कॉलेज का उद्घाटन भी किया है।
गौरतलब है कि बिहार सरकार ने 2025 से 2030 के बीच एक करोड़ नौकरी और रोजगार के अवसर पैदा करने का एक बड़ा लक्ष्य रखा है। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए विकास आयुक्त की अध्यक्षता में 12 सदस्यीय कमेटी पहले ही बनाई जा चुकी है, ताकि जमीनी स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकें।