Bihar में अब घर बैठे होगी जमीन की रजिस्ट्री, कैबिनेट ने 22000 आंगनबाड़ी पदों पर बहाली को भी दी मंजूरी
Bihar: बिहार सरकार ने बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए जमीन रजिस्ट्री की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 24 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है। अब जिन्हें चलने
Bihar: बिहार सरकार ने बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए जमीन रजिस्ट्री की प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 24 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है। अब जिन्हें चलने-फिरने में दिक्कत है, उन्हें रजिस्ट्री के लिए दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
नई व्यवस्था के तहत 75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग और गंभीर रूप से बीमार लोग घर बैठे रजिस्ट्री करा सकेंगे। इसके लिए निबंधन विभाग की एक मोबाइल टीम ऑनलाइन स्लॉट बुक होने पर सीधे लाभार्थी के घर जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1908 की धारा 38 के तहत पूरी की जाएगी।
इस सुविधा को डिजिटल बनाया गया है। रजिस्ट्री के बाद सभी जरूरी दस्तावेज डिजिटल तरीके से सहेजे जाएंगे और क्रेता व विक्रेता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर पीडीएफ लिंक भेज दिया जाएगा। हाल ही में वैशाली से इस पेपरलेस और होम रजिस्ट्रेशन सेवा की शुरुआत की गई, जिसका लाभ हाजीपुर के 83 वर्षीय अवधेश कुमार ने उठाया।
इसके अलावा, कैबिनेट ने रोजगार के मोर्चे पर भी बड़ा फैसला लिया है। समेकित बाल विकास सेवाओं (ICDS) के तहत आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के 22,000 पदों पर बहाली की मंजूरी दी गई है। सरकार अब साइबर सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में भी काम कर रही है।